Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चाकू से पिता-पुत्री पर जानलेवा हमला, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती

सरिया थाना क्षेत्र के महावीर बागू चौक के पास पिता-पुत्री पर मारपीट और चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाकू से पिता-पुत्री पर जानलेवा हमला, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र के महावीर बागू चौक के पास पिता-पुत्री पर मारपीट और चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित पक्ष दीपक कुमार के द्वारा सरिया थाना में दिए गए आवेदन में पप्पू तर्वे समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है।

आवेदन के अनुसार, 28 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे दीपक कुमार के पिता अशोक कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। पिता को बचाने पहुंची बेटी के साथ भी मारपीट करते हुए चाकू से हमला किए जाने का आरोप है।

हमले में पिता और बेटी दोनों को गंभीर चोटें आईं। पहले उन्हें बगोदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल दोनों सदर अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button