चलकुशा मे एसबीआई सीएसपी केंद्र का हुआ उद्घाटन।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत चांदनी चौक चलकुशा में जीरो मास प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा एसबीआई सीएसपी का उद्घाटन

चलकुशा मे एसबीआई सीएसपी केंद्र का हुआ उद्घाटन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत चांदनी चौक चलकुशा में जीरो मास प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा एसबीआई सीएसपी का उद्घाटन बिजनेस कॉरस्पॉडेंट अनुज कुमार गुप्ता एवं मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएसपी संचालक महेश यादव के साथ मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह ने कहा कि अब लोगों को स्टेट बैंक से संबंधित सभी सुविधाएं मिलेगी।ग्राहकों को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय की बचत के साथ ही बैंक में अनावश्यक भीड़ भी नहीं लगेगी। मौके पर बसंत पाण्डेय,हरि सिंह, सुरेश सिंह, अमरजीत वर्णवाल,सीताराम ठाकुर, अमित सिंह,रवि मोदी, रवि कुमार साव, कैलाश राणा, मुकेश मोदी, श्रीकांत ठाकुर, त्रिभुवन साव, प्रकाश यादव, रामू यादव, विकाश पासवान, मोहम्म अमीर एवं अन्य लोग उपस्थित थे



