चलकुशा में जलसहियाओं ने सुचारू रूप से स्वच्छ पेयजल देने को लेकर की बैठक।
हजारीबाग चलकुशा प्रखंड के जलसहियाओं ने पानी टंकी प्लांट में स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर बैठक की

चलकुशा में जलसहियाओं ने सुचारू रूप से स्वच्छ पेयजल देने को लेकर की बैठक।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के जलसहियाओं ने पानी टंकी प्लांट में स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर बैठक की. बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल सुचारू रूप सप्लाई करने की बात कही गई. पानी टंकी से नियमित रूप से जल सप्लाई नहीं होने से पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही.

जलसहियाओं ने कही की ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से पानी नहीं मिलने पर गर्मी में लोगों को पानी का संकट का सामना करना पड़ता है. जलसहिया स्वच्छता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं. जलसहिया गांवों में पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को प्रेरित करती है.
वहीं जलसहियाओं ने पानी पानी प्लांट की विजिट की तो बिजली समस्या देखने को मिला। जिसके कारण पानी सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रहा है. पुरे मामले को लेकर जलसहियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह को लिखित आवेदन दी है।




