Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

चलकुशा में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू, छठ घाट की साफ-सफाई में जुटे लोग

चलकुशा में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू, छठ घाट की साफ-सफाई में जुटे लोग

चलकुशा में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू, छठ घाट की साफ-सफाई में जुटे लोग

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा : छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ घाट की साफ-सफाई कि जा रही है।

चलकुशा छठ पूजा समिति समिति के द्वारा छठ महापर्व मनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छठ पूजा की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया। बैठक के बाद चलकुशा गोपीडीह छठ घाट का साफ सफाई किया गया। बैठक एवं छठ घाट के साफ सफाई मे मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया आलोक सिंह विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह शामिल हुए।

मुखिया आलोक सिंह ने कहा कि छठ महापर्व मनाने को लेकर छठ घाट की साफ-सफाई की जा रही है। घाट की सफाई के बाद उसे सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छठ घाट में हमलोग बेहतर ढंग से सुविधा देने का काम करेंगे जिससे छठ वर्तियों को किसी तरह का परेशानी ना हो‌।

छठ महापर्व 30 अक्टूबर की शाम संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। एवं तरह 31 अक्टूबर की सुबह प्रातः अर्घ्य दिया जाएगा।

मौके पर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह सचिव लखन साव, कोषाध्यक्ष लखन बर्णवाल, विहिप अध्यक्ष गोविंद पांडेय, प्रमोद पांडेय, प्रशांत सिंह, बजरंगी ठाकुर, सूर्यदेव सिंह, विजय सिंह, भीम मोदी, लालजीत पांडेय, सुनील पांडेय, भानु प्रताप सिंह, सुखदेव सिंह एवं अन्य लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button