Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा बीडीओ ने मतदाता मैपिंग अभियान का लिया जायजा।

हजारीबाग/चलकुशा। मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण को लेकर शुक्रवार को चलकुशा प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 294 से 303 तक विशेष मतदाता मैपिंग कैंप आयोजित किया गया।

चलकुशा बीडीओ ने मतदाता मैपिंग अभियान का लिया जायजा।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण को लेकर शुक्रवार को चलकुशा प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 294 से 303 तक विशेष मतदाता मैपिंग कैंप आयोजित किया गया। कैंप में बीएलओ द्वारा उन मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य किया गया, जिनकी प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी थी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। कैंप के दौरान मतदाताओं से आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज प्राप्त कर मतदाता सूची को अद्यतन किया गया। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की।

Related Articles

Back to top button