Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा प्रखंड में पंचायत उन्नति सूचकांक कार्यक्रम का आयोजन। प्रथम स्थान मनैया पंचायत।

चलकुशा प्रखंड सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह एवं प्रमुख नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

चलकुशा प्रखंड में पंचायत उन्नति सूचकांक कार्यक्रम का आयोजन। प्रथम स्थान मनैया पंचायत।

संवाददाता – मुन्ना यादव

चलकुशा प्रखंड सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह एवं प्रमुख नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस कार्यशाला में पंचायत उन्नति सूचकांक के बारे में सभी उपस्थित लोगों के साथ विस्तार से चर्चा किया गया। इस कार्यशाला में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रखंड के तीन पंचायत प्रथम स्थान मनैया पंचायत द्वितीय स्थान सेवाटांड़ पंचायत तृतीय स्थान चलकुशा पंचायत का उन्नति पंचायत में नाम आया।

मौके पर प्रथम स्थान मनैया पंचायत के मुखिया लखिया देवी को अंग वस्त्र शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह मुखिया उर्मिला देवी,किरण देवी,अंजना देवी, ललिता देवी मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, सीताराम पंडित एवं उप मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव एवं कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button