Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा प्रखंड में गरिमा केन्द्र का हुआ उद्घाटन।

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड परिसर में गरिमा केंद्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया किया।

चलकुशा प्रखंड में गरिमा केन्द्र का हुआ उद्घाटन।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड परिसर में गरिमा केंद्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया किया। गरिमा केंद्र के उद्घाटन से प्रखंड की महिलाएं जो घरेलू हिंसा के शिकार हैं वे किसी भी मामला को लेकर गरिमा केंद्र आ सकती है यहां पर उनके साथ होने वाली सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह कही कि अब महिलाएं किसी भी तरह से अपने आप को कमजोर ना समझे क्योंकि इस प्रकार के केंद्र का उद्घाटन करके महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। डालसा के पीएलभी नरेश कुमार ने कहा कि वह सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को चलकुशा थाना में बैठते हैं कोई भी पीड़ित महिला वह हमसे संपर्क कर कानूनी सलाह ले सकते हैं

उनका मोबाइल नंबर 9523461056 है या फिर टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं साइबर क्राइम होने की स्थिति में 1930 पर भी संपर्क करें और वज्रपात रोड एक्सीडेंट बाल विवाह पोक्सो एक्ट से बचने के साथ-साथ कई तरह का मुआवजा के बारे में पीएलबी किशोर साव ने बताया मैके पर विधायक प्रतिनिधि लखन साव, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी प्रखंड कृषि पदाधिकारी गणेश प्रजापति प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार,अंजू देवी,बसंती देवी, संगीता देवी ,गीत देवी, कंचन देवी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button