Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

चलकुशा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।

चलकुशा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।

चलकुशा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा : थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। जिसका संचालन थाना प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी, जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव यादव, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह शामिल हुए। जिसमें पूर्ण रूप से डीजे, शराब एवं अश्लील गाना पर प्रतिबंध लगाया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक पंडाल से 10-10 वॉलिंटियर चुना जाएगा। एवं 27 जनवरी को ही चलकुशा थाना क्षेत्र में सभी जगह मूर्ति का विसर्जन किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी शांतिभंग करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विक्रम सिंह, रामजीत रजक, सीताराम पंडित, बसंत पांडेय, अब्दुल हलीम, इंद्रदेव चौधरी, किशोरी पांडेय, दिनेश मालाकार, गौरी शंकर ठाकुर, महबूब अंसारी, किशोर मोदी एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button