गिरिडीह के नए नगर आयुक्त बने बिजय सिंह बिरुआ, किया पदभार ग्रहण, मेयर-डिप्टी मेयर रहे मौजूद, कहा- जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे, शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाएंगे l
गिरिडीह के नए नगर आयुक्त के पद पर बिजय सिंह बिरुआ ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया. गिरिडीह में नगर आयुक्त का पद खाली रहने के कारण बिजय सिंह बिरुआ ने स्वतः अपना पदभार ग्रहण किया

गिरिडीह के नए नगर आयुक्त बने बिजय सिंह बिरुआ, किया पदभार ग्रहण, मेयर-डिप्टी मेयर रहे मौजूद, कहा- जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे, शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाएंगे l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के नए नगर आयुक्त के पद पर बिजय सिंह बिरुआ ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया. गिरिडीह में नगर आयुक्त का पद खाली रहने के कारण बिजय सिंह बिरुआ ने स्वतः अपना पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर निवर्तमान उप नगर आयुक्त प्रशान्त कुमार लायक ने नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ का स्वागत किया.

इस मौके पर मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत नगर निगम के तमाम कर्मी मौजूद रहे. पदभार ग्रहण के बाद अधिकारियों और कर्मियों ने नए नगर आयुक्त का स्वागत किया. बिजय सिंह बिरुआ गिरिडीह में अपर समाहर्ता के पद पर दो वर्षों तक कार्य कर चुके हैं. अब उन्हें नगर निगम की जिम्मेदारी मिली है.

पदभार संभालने के बाद नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ ने कहा कि सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है. नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया जाएगा. वंही गिरिडीह नगर निगम के निवर्तमान उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक का स्थांतरण होने पर उन्हें मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत तमाम नगर निगम के कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी और उनके कार्यों की सराहना की.



