Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

घर का ताला तोड़ चोर ने की नगदी समेत जेवरात की चोरी

एम्स गए थे बच्ची का इलाज कराने, पीछे से घर का ताला तोड़ चोर ने की नगदी समेत जेवरात की चोरी

एम्स गए थे बच्ची का इलाज कराने, पीछे से घर का ताला तोड़ चोर ने की नगदी समेत जेवरात की चोरी –

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, शहर के न्यू बरगंडा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब गैली होटल के पास स्थित रंजीत कुमार शर्मा के घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। पीड़ित रंजीत कुमार अपनी बच्ची के इलाज के लिए दिल्ली एम्स गए हुए थे, उसी दौरान चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बना लिया।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। रंजीत कुमार ने बताया कि सोमवार रात पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। मंगलवार सुबह जब वे गिरिडीह लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, अंदर कमरे में रखा अलमारी भी टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखा करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नगदी गायब है। चोरों ने यहां तक कि उनके बच्चे की गुल्लक भी तोड़ डाली और उसमें जमा पैसे भी लेकर फरार हो गए

रंजीत ने नगर थाना में चोरी की घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है

Related Articles

Back to top button