गोपीडीह निवासी सोहर यादव उम्र लगभग 100 वर्ष का आकस्मिक निधन।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोपीडीह निवासी सोहर यादव उम्र लगभग 100 वर्ष का आकस्मिक निधन दिनांक 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को हो गया।

गोपीडीह निवासी सोहर यादव उम्र लगभग 100 वर्ष का आकस्मिक निधन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोपीडीह निवासी सोहर यादव उम्र लगभग 100 वर्ष का आकस्मिक निधन दिनांक 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को हो गया। जिनका अंतिम संस्कार दिनांक 13 जुलाई 2026 किया को गया। वो अपने पीछे तीन पुत्र 1. निर्मल यादव 2. झारखंडी यादव 3. लोकनाथ यादव (एलआईसी एजेंट) के साथ – साथ अपने पूरे परिवार को अपने पीछे छोड़ गए।

लोगों ने बताया उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल स्वभाव के धनी व्यक्तित्व थे। उनके अंतिम संस्कार में मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि लखन साव, भाजपा महामंत्री मुन्ना यादव,पसंस प्रतिनिधि उमेश साव वार्ड सदस्य सिकंदर यादव,

डीलर केदार यादव सभी उनके आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कर एवं उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति हेतु एवं शोक संतप्त परिवार को यह गहरा दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने का प्रार्थना किया।




