Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

गोपाष्टमी महोत्सव पर आरोग्यम अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 500 लोगों ने उठाया लाभ

शहर के सीतागढ़ स्थित पिंजरापोल (गौशाला) परिसर में गोपाष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर एच.जेड.बी. आरोग्यम कुणाल वुमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल तथा एच.जेड.बी. आरोग्यम अस्पताल एवं ट्रॉमा केयर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

गोपाष्टमी महोत्सव पर आरोग्यम अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 500 लोगों ने उठाया लाभ

पिंजरापोल गौशाला परिसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच, स्त्री रोग, बाल रोग एवं फर्टिलिटी केयर पर भी दिया परामर्श

स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प है : हर्ष अजमेरा

मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता ही हमारी प्राथमिकता है : जया सिंह

हजारीबाग : शहर के सीतागढ़ स्थित पिंजरापोल (गौशाला) परिसर में गोपाष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर एच.जेड.बी. आरोग्यम कुणाल वुमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल तथा एच.जेड.बी. आरोग्यम अस्पताल एवं ट्रॉमा केयर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 500 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की टीम ने लोगों का ब्लड प्रेशर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं, आधुनिक नेत्र जांच उपकरणों के माध्यम से लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में विशेष रूप से स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग तथा फर्टिलिटी केयर से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने के लिए सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना आरोग्यम अस्पताल की प्राथमिकताओं में शामिल है। गोपाष्टमी जैसे पावन अवसर पर गौसेवा के साथ मानव सेवा का यह प्रयास हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। हमारा प्रयास है कि बेहतर चिकित्सा सुविधाएं केवल अस्पताल तक सीमित न रहें, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक भी पहुंचें।

इसी उद्देश्य से समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक हों और समय रहते उचित चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकें। अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने कहा कि शिविर में लगभग 500 लोगों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि समाज में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की काफी आवश्यकता है। शिविर में अलग-अलग विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि आरोग्यम अस्पताल आगे भी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा। दूसरी ओर, गोपाष्टमी महोत्सव को लेकर पिंजरापोल गौशाला परिसर में पूरे दिन भक्तिमय एवं उत्सवी वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गौ पूजन किया तथा गायों को हरा चारा खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। परिसर में आयोजित भव्य मेले, विभिन्न स्टॉलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक आस्था, गौसेवा और सामाजिक सेवा के संगम ने गोपाष्टमी महोत्सव को विशेष बना दिया।

Related Articles

Back to top button