चलकुशा में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव को किया गया स्वागत।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता व झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव शुक्रवार को चलकुशा पहुंचे

चलकुशा में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव को किया गया स्वागत।
संवाददाता – मुन्ना यादव
चलकुशा/हजारीबाग :
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता व झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव शुक्रवार को चलकुशा पहुंचे. उनके आगमन पर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी के नेतृत्व में चलकुशा चांदनी चौक पर माला पहना कर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी को विश्वास है कि श्री यादव का राजनीतिक अनुभव, सामाजिक समर्पण व संघर्षशील नेतृत्व झारखंड के पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक न्याय की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएंगे उनकी सक्रिय उपस्थिति से सामाजिक समरसता और संगठन को ऊर्जा मिलेगी. मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया सुखदेव यादव, समाजसेवी अनुज रवि पसंस प्रतिनिधि उमेश साव, पसंस उमेश ठाकुर,अशोक दास अलखदेव सिंह समेत झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.




