Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

गिरिडीह में निकली पदयात्रा, जीएसटी बचत उत्सव मनाया गया

जीएसटी बचत उत्सव के तहत मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली।

गिरिडीह में निकली पदयात्रा, जीएसटी बचत उत्सव मनाया गया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जीएसटी बचत उत्सव के तहत मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से मुलाकात कर केंद्र सरकार की ओर से दी गई राहत की जानकारी साझा की।

मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दुर्गा पूजा और दीपावली के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। नई जनरेशन का जीएसटी 22 तारीख से लागू हो गया है, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिल रहा है। इसी खुशी में आज गिरिडीह में “जीएसटी बचत उत्सव” मनाया गया।

मरांडी अपने आवास से पदयात्रा की शुरुआत कर मकतपुर होते हुए कालीबाड़ी पहुंचे। इसके बाद वे रांची के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव सुरेश साव नुनु लाल मरांडी चुन्नू कांत मुकेश जालान सुभाष चंद्र सिन्हा उषा देवी शालिनी बेसिकियर प्रोफेसर विनीता कुमारी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने व्यापारियों को गुलाब का फूल भेंट कर उत्सव की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button