Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में तीन बेटियों की हत्या से दहला गांव, पिता गिरफ्तार; कारणों की जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित तुरुकडीहा गांव में सोमवार सुबह हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

गिरिडीह में तीन बेटियों की हत्या से दहला गांव, पिता गिरफ्तार; कारणों की जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह, मनोज कुमार।

झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित तुरुकडीहा गांव में सोमवार सुबह हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक पिता पर अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से ह,त्या करने का आरोप है। घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

मृत बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय पल्लवी कुमारी और 7 वर्षीय जुड़वा बहनों रिद्धि एवं सिद्धि के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार सुबह घर के भीतर ही तीनों बच्चियों पर धा,रदार ह,थियार से ह,मला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौ,त हो गई।
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर एसडीपीओ जीत बाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। ह,त्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि नंदू यादव पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नौकरी छूटने के बाद उसकी आर्थिक और मानसिक स्थिति प्रभावित हुई थी। हालांकि पुलिस ने कहा है कि इन सभी तथ्यों की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की मौ,त से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और हर कोई इस द,र्दनाक वारदात के पीछे की वजह जानना चाहता है। पुलिस ने श,वों को पोस्ट,मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button