Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर “उम्मीद की किरण” का शुभारंभ

रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर एवं भगवान महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में शहर के बजरंग चौक, मकतपुर स्थित ईश्वर स्मृति भवन में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर “उम्मीद की किरण” का आयोजन किया जा रहा है।

गिरिडीह में तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर “उम्मीद की किरण” का शुभारंभ

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर एवं भगवान महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में शहर के बजरंग चौक, मकतपुर स्थित ईश्वर स्मृति भवन में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर “उम्मीद की किरण” का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर के तहत दिव्यांगजनों को कटे हुए हाथ एवं पैर के कृत्रिम अंगों के साथ-साथ वैशाखी, कैलिपर सहित अन्य सहायक उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन में नई उम्मीद जगाना है।

रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा सामाजिक दायित्वों के तहत इस प्रकार का आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है। पूर्व के दो वर्षों में भी इस शिविर को व्यापक सफलता मिली थी। इस वर्ष भी क्लब का प्रयास है कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जाए और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।

शिविर में अब तक लगभग 50 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जबकि पंजीकरण की प्रक्रिया अभी भी जारी है। दूर-दराज से भी लाभुक शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिविर संयोजक सीए दीपक सोंथालिया, विकास शर्मा, सुजय राज गुप्ता, सचिव सीए रवि गाडिया, राजेंद्र तरवे, सीए आकाश रौशन, सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, ई. अजय कुमार गुप्ता, रंजीत लाल, सीए सुमित अग्रवाल, मनीष कुमार, अमित कुमार, दीपक चिरानिया, अनिल मिश्रा, सीए राकेश कुमार, सीए प्रवीण कुमार का अहम योगदान रहा।

वहीं, महावीर सेवा सदन, कोलकाता के डॉक्टर कौलिक घौराई एवं उनकी टीम के सदस्य रामजी राय, राजेश हनवल, इसराफिल खान और मोहम्मद नौशाद ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा Tufcon TMT का भी शिविर में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button