गिरिडीह में गोपाल गौशाला मेले का आयोजन, जिला प्रशासन ने ली तैयारियों का जायजा
गिरिडीह , पचंम्बा थाना इलाके में गोपाल गौशाला मेला का आयोजन किया गया है. जिसका सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिसपुते ने विभागीय अधिकारियों के साथ जायजा लिया.

गिरिडीह में गोपाल गौशाला मेले का आयोजन, जिला प्रशासन ने ली तैयारियों का जायजा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह , पचंम्बा थाना इलाके में गोपाल गौशाला मेला का आयोजन किया गया है. जिसका सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिसपुते ने विभागीय अधिकारियों के साथ जायजा लिया. इस दौरान मेला आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहें.

बता दें, गौशाला मेला का 128वां आयोजन है. जिला प्रशासन द्वारा मेले स्थल की निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के धुर्व सोंथालिया, प्रवीण बगेडिया मुकेश साहू भी मौजूद रहें. इस दौरान मेला संयोजक दिनेश खेतान ने एसडीएम से स्वास्थ्य, पेयजल और सफाई पर खास बातचीत की. साथ ही उन्होंने एसडीएम को बताया कि सड़क यातायात और सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था बेहद जरूरी है.

वहीं, एसडीएम ने झूला संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी सूरत में झूला में बैठे लोगों को कोई परेशानी ना हों. एसडीएम ने शराबबंदी को सख़्ती से लागू करने का सुझाव दिया. साथ ही मेले की पूरी गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से कड़ी निगरानी के निर्देश दिए.



