गिरिडीह में खुला झारखंड का पहला डायमंड स्टूडियो ‘नारायणी कैरेट्स’, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे लग्जरी ज्वेलरी के आधुनिक कलेक्शन
गिरिडीह शहर के गांधी चौक स्थित ताह कॉम्प्लेक्स में सोमवार को झारखंड के पहले डायमंड स्टूडियो ‘नारायणी कैरेट्स’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

गिरिडीह में खुला झारखंड का पहला डायमंड स्टूडियो ‘नारायणी कैरेट्स’, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे लग्जरी ज्वेलरी के आधुनिक कलेक्शन
कस्टमाइज्ड ज्वेलरी से लेकर लैब-ग्रोन मोइसेनाइट डायमंड तक, ग्राहकों को मिलेंगे बजट के अनुरूप आकर्षक विकल्प
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : शहर के गांधी चौक स्थित ताह कॉम्प्लेक्स में सोमवार को झारखंड के पहले डायमंड स्टूडियो ‘नारायणी कैरेट्स’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं प्रतिष्ठान के संचालक हर्ष जालान की नानी मां मालती देवी अग्रवाल ने फीता काटकर स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और शहर के कई गणमान्य लोगों के साथ व्यापारिक वर्ग की भी अच्छी भागीदारी रही।

उद्घाटन के साथ ही गिरिडीह के ज्वेलरी बाजार में आधुनिकता और नए डिजाइन का एक नया विकल्प जुड़ गया है। प्रतिष्ठान के संचालक हर्ष जालान ने बताया कि नारायणी कैरेट्स में ग्राहकों को लैब-ग्रोन मोइसेनाइट डायमंड, कैरेट गोल्ड और 925 स्टर्लिंग सिल्वर के आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइन वाले गहनों की विस्तृत रेंज मिलेगी।

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी खासियत ग्राहकों की पसंद, जरूरत और बजट के अनुसार कस्टम-मेड ज्वेलरी तैयार करना है। अब शहर के लोगों को आधुनिक डिजाइन और अपनी पसंद के गहनों की खरीदारी के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। गिरिडीह में ही गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और बजट के अनुरूप ज्वेलरी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

हर्ष जालान ने कहा कि नारायणी कैरेट्स का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को ज्वेलरी के नए ट्रेंड और आधुनिक कलेक्शन से रूबरू कराना है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है। इसके तहत 25 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर संचालक के पिता संजय जालान, माता शारदा जालान, सुनील कुमार अग्रवाल, अनमोल जालान, सुनील कुमार (काली) सहित परिवार के सदस्य एवं शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नारायणी कैरेट्स की नई शुरुआत पर हर्ष जालान एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




