गिरिडीह में एकदिवसीय मार्शल आर्ट कैंप का आयोजन, बच्चों के बीच बांटे गए मैडल, बेल्ट व सर्टिफिकेट l
गिरिडीह आशा दीपक फाउंडेशन गिरिडीह के तत्वावधान में दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा रविवार को बरमसिया चिल्ड्रेन पार्क में एकदिवसीय मार्शल आर्ट समर कैंप का आयोजन किया गया।

गिरिडीह में एकदिवसीय मार्शल आर्ट कैंप का आयोजन, बच्चों के बीच बांटे गए मैडल, बेल्ट व सर्टिफिकेट l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : आशा दीपक फाउंडेशन गिरिडीह के तत्वावधान में दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा रविवार को बरमसिया चिल्ड्रेन पार्क में एकदिवसीय मार्शल आर्ट समर कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए तथा उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन एवं वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार उपस्थित रहे। वहीं वार्ड नंबर 9 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी रमेश सिन्हा तथा रेन बु कान कराटे के झारखंड महासचिव नारायण कुमार महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कैंप के दौरान नारायण कुमार महतो ने बच्चों को कराटे प्रशिक्षण देते हुए आत्मरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि विपरीत परिस्थितियों में किस तरह खुद की सुरक्षा की जा सकती है।

वहीं मुख्य अतिथि अरविंद कुमार ने बच्चों और अभिभावकों को हास्य योग के माध्यम से तनावमुक्त और खुशहाल जीवन जीने के टिप्स दिए। हास्य योग सत्र में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश लिया।

मार्शल आर्ट समर कैंप का आयोजन दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के हाथों बच्चों के बीच मैडल, बेल्ट एवं सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।



