गिरिडीह बार एसोसिएशन में गूंजी शोक की संवेदना, तीन दिवंगत अधिवक्ताओं को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
जिला अधिवक्ता संघ, गिरिडीह के सभागार में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के दिवंगत अधिवक्ता अब्दुल जलील मिर्जा, सुनील कुमार केडिया एवं बलदेव शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गिरिडीह बार एसोसिएशन में गूंजी शोक की संवेदना, तीन दिवंगत अधिवक्ताओं को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
शोक सभा के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से रखा विराम, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला अधिवक्ता संघ, गिरिडीह के सभागार में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के दिवंगत अधिवक्ता अब्दुल जलील मिर्जा, सुनील कुमार केडिया एवं बलदेव शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अधिवक्ता सुनील कुमार केडिया का निधन 7 नवंबर को गिरिडीह स्थित उनके आवास राजेंद्र नगर में हो गया था। वहीं, अधिवक्ता बलदेव शर्मा का निधन 16 नवंबर को बोकारो अस्पताल ले जाने के क्रम में हुआ। जबकि अधिवक्ता अब्दुल जलील मिर्जा का निधन 17 नवंबर को कोलकाता में हो गया था।

शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे आयोजित शोक सभा में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय एवं महासचिव चुन्नू कांत सहित सुमित एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत अधिवक्ताओं के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शोक सभा के पश्चात अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी सूचना दे दी गई थी।
इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि दिवंगत साथियों का निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।



