कांग्रेस कार्यकर्ता मो वारिस नें बरही प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बनाने का किया माँग
कांग्रेस कार्यकर्ता मो वारिस नें बरही प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बनाने का किया माँग

कांग्रेस कार्यकर्ता मो वारिस नें बरही प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बनाने का किया माँग…
हजारीबाग/बरही :बरही प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने की मांग को लेकर कॉंग्रेस कार्यकर्ता मो वारिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बरही विधायक उमाशंकर अकेला से आग्रह करते हुए कहा कि मैं ने पिछले 20 सालों से बिना भेदभावपूर्ण समाज का सेवा करते आ रहा हूँ। हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को निष्ठापूर्वक समाधान किया हूँ और आगे भी इसी प्रकार करता रहूँगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अल्पसंख्यक समाज से हूँ, विधान सभा के चुनाव के समय विधायक उमाशंकर अकेला को अल्पसंख्यकों का वोट दिलवाने में मेरी भूमिका अहम रही थी मैं निस्वार्थ भावना से विधायक उमा शंकर अकेला के साथ हूँ और आगे भी रहूँगा। अंत में उन्होंने विधायक उमाशंकर अकेला से आग्रह करते हुए कहा कि जिस प्रकार इकबाल रज़ा को बरही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष एवं अब्दुल मन्नान वारसी को बरही प्रखंड अध्यक्ष बनाने का काम किया उसी प्रकार मुझे भी बरही प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि बनाया जाए ताकि मैं लोगों की सेवा और बेहतर तरीके से कर सकूँ।



