Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह नगर निगम ने 24 दुकानों को कराया अतिक्रमण मुक्त दुकान खाली कराने में हुई नोक झोंक

गिरिडीह कल्याणडीह से टावर चौक तक बन रहे फोर लाइन सड़क के कार्य में बाधा पहुंचा रही नगर निगम द्वारा संचालित 24 दुकानों को नगर निगम कि टीम ने नटराज चौक से कोऑपरेटिव बैंक तक संचालित 24 दुकानो का अतिक्रमण हटाने पहुंची वही नगर निगम की टीम को दुकानदारों से नोक झोंक का सामना करना पड़ा जिसे तुरंत शांत कराया गया

गिरिडीह नगर निगम ने 24 दुकानों को कराया अतिक्रमण मुक्त दुकान खाली कराने में हुई नोक झोंक

गिरिडीह , मनोज कुमार।

गिरिडीह कल्याणडीह से टावर चौक तक बन रहे फोर लाइन सड़क के कार्य में बाधा पहुंचा रही नगर निगम द्वारा संचालित 24 दुकानों को नगर निगम कि टीम ने नटराज चौक से कोऑपरेटिव बैंक तक संचालित 24 दुकानो का अतिक्रमण हटाने पहुंची वही नगर निगम की टीम को दुकानदारों से नोक झोंक का सामना करना पड़ा जिसे तुरंत शांत कराया गया

इस दौरान उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक के साथ सहायक उप नगर आयुक्त अशोक हासदा, दंडाधिकारी विनोद कुमार अर्बन प्लानर मंजूर आलम समेत नगर थाना पुलिस टीम भी शामिल थी. जीवन यापन करने वाले 24 दुकान के दूकानदारों ने उच्च न्यायलय मे निगम के निर्णय के खिलाफ अपील किया था. इसके बाद मामले मे लगातार डेट पड़ने को लेकर दूकानदार निश्चित थे

लेकिन बुधवार को उच्च न्यायलय द्वारा निगम के हक मे निर्णय देने के बाद और निगम को दुकानों को खाली कराने का आदेश देने के बाद उप नगर आयुक्त और निगम कि पूरी टीम दुकानों को तोड़ने के प्रक्रिया मे जुट गई. निगम के सख्त रुख को देखते हुए 24 दूकानदार इस दौरान अपने दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया.

इधर उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने बताया कि आदेश के बाद भी दूकानदारों को खाली करने का समय दिया गया, और अब अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. करीब 24 ऐसे दुकान है जिसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया है ताकि बन रहे फॉर लाइन सड़क तैयार हो सके।

Related Articles

Back to top button