गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा को माननीय सांसद
महोदया कोडरमा के द्वारा एंबुलेंस प्रदान किया गया

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा को माननीय सांसद,महोदया कोडरमा के द्वारा एंबुलेंस प्रदान किया गया
गिरीडीह:आज 1 अक्टूबर 2022 को माननीय केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सह कोडरमा के सांसद महोदया श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी के द्वारा गिरीडीह जिला तेली साहू समाज को अपने संसदीय कोटे से एंबुलेंस समर्पित किया गया। इस निमित्त सम्मान समारोह का आयोजन साहू समाज भवन में जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री महोदया ने कहा कि साहू समाज एक सामाजिक संस्था है ,जो सामाजिक कार्यों का बखूबी निर्वहन करता आ रहा है।

समाज की इस पहल को देखते हुए मैंने विगत दिनों समाज के लोगों को एंबुलेंस देने की घोषणा की थी, जिसे आज समाज को समर्पित कर रही हूं । गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा माननीय मंत्री महोदया एवं तमाम अतिथियों को बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि माननीय महोदया के द्वारा समाज को समर्पित एंबुलेंस के लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद तथा यह हमारे समाज के लिए गौरव की बात है कि उन्होंने हमारे समाज पर इतना भरोसा की है। आज का दिन हमारे साहू समाज के लिए प्रेरणा स्रोत एवं चिर स्मरणीय रहेगा। महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि माननीय मंत्री महोदया के द्वारा गिरिडीह जिला एवं शहर हेतु अनेकों उत्कृष्ट कार्य कर गरीब पीड़ित तथा असहायों को मदद करने का

अनूठा काम की है, आज एंबुलेंस का समर्पण उसी में एक कड़ी है। समारोह को संगठन सचिव देवेंद्र गुप्ता, संरक्षक बृजनंदन प्रसाद ,उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू जमुआ के विधायक केदार हाजरा, खुशबू कुमारी ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहबादी जी ने किया।
समारोह में जिला उपाध्यक्ष हरगौरी साहू, संरक्षक गौरी शंकर साहू ,अरुण साहू, देवराज, मानिक चंद गुप्ता, नगर सचिव मनीष गुप्ता प्रदीप कुमार साव, निरंजन कुमार पिंटू कुमार साहू संजय कुमार साहू मोहित प्रसाद साहू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव नगर निगम के उपमहापौर प्रकाश सेठ भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे कामेश्वर पासवान, प्रोफेसर इंदु कुमारी संपत्ति देवी आरती देवी सहित कई लोगों का सार्थक योगदान रहा।



