गारू कुरुहा रेलवे ओवरब्रिज के पास अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने ग्राम गारू कुरुहा रेलवे ओवरब्रिज के पास दाऊजी नगर-कुटीपीसी जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बरामद किया है।

गारू कुरुहा रेलवे ओवरब्रिज के पास अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ।
हजारीबाग | ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने ग्राम गारू कुरुहा रेलवे ओवरब्रिज के पास दाऊजी नगर-कुटीपीसी जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को 11 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि गारू करछला रेलवे ओवरब्रिज के पास एक युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर पहुंचा है और उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से लखींद्र कुमार डांगी (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता जोगेश्वर डांगी, ग्राम डोड़ी, थाना मयूरहंड, जिला चतरा को पकड़ा। उसके पास से 15 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह गांजा सुरेन्द्र डांगी, पिता श्यामलाल डांगी, ग्राम ढोड़ी, थाना मयूरहंड, जिला चतरा से खरीदा था।
पुलिस के अनुसार, इसके बाद कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार यादव (उम्र करीब 21 वर्ष), पिता लक्ष्मी यादव, ग्राम मेलकाना, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने इस मामले में बरही (पदमा) थाना कांड संख्या 279/2026, दिनांक 12 अगस्त 2026 , के तहत धारा 20(b)/22(b)/21(b)/29 NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपी ललिन्द्र कुमार डांगी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की गई है, जबकि अन्य आरोपी सुरेन्द्र डांगी के विरुद्ध छापामारी जारी रहने की जानकारी पुलिस ने दी है।
बरामदगी का विवरण इस प्रकार है ।
15 ग्राम अवैध गांजा बरामद
350 ग्राम अवैध गांजा बरामद
हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या JH02AT-1528
होंडा सिटी कार, रजिस्ट्रेशन संख्या – JH10AX-8591
गिरफ्तार आरोपी
1. लखींद्र कुमार डांगी, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता जोगेश्वर डांगी, ग्राम ढोड़ी, थाना मयूरहंड, जिला चतरा।
2. विशाल कुमार यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता लक्ष्मी यादव, ग्राम मेलकाना, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग।
पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा सके।




