Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कोवाली थाना क्षेत्र के मोंगला साई में बिना चालान अवैध पत्थर परिवहन पर कार्रवाई, कोवाली थाना में हाईवा जब्त।

कोवाली थाना अंतर्गत मंगलासाई एवं आसपास के इलाकों से बड़े पैमाने पर पत्थर खनन कर बिना चालान परिवहन किए जाने की शिकायत लगातार खनन विभाग को मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर माइनिंग इंस्पेक्टर एवं कोवाली थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया।

कोवाली थाना क्षेत्र के मोंगला साई में बिना चालान अवैध पत्थर परिवहन पर कार्रवाई, कोवाली थाना में हाईवा जब्त।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

कोवाली थाना अंतर्गत मंगलासाई एवं आसपास के इलाकों से बड़े पैमाने पर पत्थर खनन कर बिना चालान परिवहन किए जाने की शिकायत लगातार खनन विभाग को मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर माइनिंग इंस्पेक्टर एवं कोवाली थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया।

विशेष अभियान के दौरान एक हाईवा को बिना चालान अवैध बोल्डर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जीसके पश्चात माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा वाहन को जब्त कर कोवाली थाना में रखा गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक ने बताया कि वर्तमान में दो प्रकार के विकल्प लागू किए गए हैं, जिसके तहत एफआईआर दर्ज करने के बजाय वाहन मालिकों पर 10 गुना तक जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना चालान खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी, ताकि सरकारी राजस्व की चोरी पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button