
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने की राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट
पटना : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार कल्याण मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में सोमवार (8अगस्त) को दोनों मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्रियों ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबद्ध मंत्रालय के उपलब्धियों से संबंधित जानकारीसे अवगत कराया।




