Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

किरण पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस चेयरमैन अशोक सिंह ने किया ध्वजारोहण

कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में बड़े धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

किरण पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस चेयरमैन अशोक सिंह ने किया ध्वजारोहण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में बड़े धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय के निदेशक राजीव रंजन सिंह ने गांधी चौक में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया , वहीं चैयरमेन अशोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् विद्यालय में चैयरमेन अशोक कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण कर 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर चैयरमेन अशोक कुमार सिंह ने विद्यालय को विकास की ओर ले जाने के लिए हमेशा तत्पर रहने का लिया। इस अवसर पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। निदेशक राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विद्यालय में आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हमेशा तत्पर है।

प्राचार्य राघव भोक्ता ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों को अनुशासित और होनहार नागरिक बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रीति कुमारी, शिखा स्वर्णिमा , छोटी रवानी, मो. जियाउद्दीन इत्यादि सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं का पूरा योगदान रहा

Related Articles

Back to top button