Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशबिजनेसमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कारगिल विजय दिवस के 26 वर्षगांठ पर मोगिया स्टील समूह और वेटरन संघ ने किया कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह, कारगिल विजय दिवस के 26 वर्षगांठ पर मोंगिया स्टील समूह और वेटरन संघ ने हुट्टी बाजार स्थित नगर भवन में छात्र छात्राओं के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कारगिल विजय दिवस के 26 वर्षगांठ पर मोगिया स्टील समूह और वेटरन संघ ने किया कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, कारगिल विजय दिवस के 26 वर्षगांठ पर मोंगिया स्टील समूह और वेटरन संघ ने हुट्टी बाजार स्थित नगर भवन में छात्र छात्राओं के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मोंगिया स्टील द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के साथ नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी रामनिवास यादव, मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया और शहर के कई लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरूआत मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू व चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया डीसी रामनिवास यादव ने दीप जलाकर किया। जिसके बाद छोटी-छोटी बच्चियों ने गणेश वंदना पर शास्त्रीय नृत्य पेश किया. इस दौरान कारगिल युद्ध में शामिल होने वाले पूर्व सैनिकों को मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर गुरुनानक स्कूल, किरण पब्लिक स्कूल, हॉली क्रॉस स्कूल समेत कई स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रध्वज थामे एक से बढ़कर एक देशभक्ति गानों पर नृत्य पेश किया.

छात्रों द्वारा देशभक्ति गानों पर डांस देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर तिरंगा लहराया.
इधर डीसी रामनिवास यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ सेना में शामिल होकर लड़ाई लड़ना ही देशभक्ति नहीं. बल्कि, खुद को सभ्य व्यक्ति बनाना भी एक बड़ी देशभक्ति है.

इधर मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि देश के सच्चे हीरो वो सैनिक है. जो कारगिल युद्ध में शहीद होकर देश के लिए लड़ाई लड़े थे. आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. कार्यक्रम में सन्नी मोंगिया, मोंगिया स्कूल कि प्रिंसिपल पुनीत कौर, सरदार देबेन्दर सिंह सलूजा, भाजपा नेता विनय सिंह, वेटरन संघ के नवीनकांत सिंह समेत काफी संख्या में महिलाएं, युवाओं और बच्चों की उपस्थिति देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button