Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कांवरिया पथ सेवा शिविर में केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति ने की सेवा

बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति, गिरिडीह के तत्वावधान में कांवरिया पथ स्थित जिलेबिया मोड़ के समीप एक दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

कांवरिया पथ सेवा शिविर में केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति ने की सेवा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह/बांका : बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति, गिरिडीह के तत्वावधान में कांवरिया पथ स्थित जिलेबिया मोड़ के समीप एक दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा की गई। विभिन्न मंडलों से पहुंचे युवा साथियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से सफल और उत्साहपूर्ण बनाया।

केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तरवे ने कहा कि “विगत कई वर्षों से समिति द्वारा कांवरिया पथ पर एक दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष विभिन्न मंडलों से आए युवा साथियों की सहभागिता ने सेवा कार्य को और व्यापक एवं ऊर्जावान बनाया। सभी साथियों की एकजुटता, समर्पण और सेवा भावना के कारण शिविर बेहद सफल रहा। बाबा के भक्तों की सेवा का अवसर मिलना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।”

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस वर्ष के शिविर को सफल बनाने में केंद्रीय नवयुवक समिति के उपसचिव श्री जितेंद्र सेठ एवं माहुरी युवा मंच, भड़कता के साथियों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। उनकी सक्रियता, निरंतर प्रयास, व्यवस्थाओं में सहयोग और सेवा के प्रति समर्पण ने पूरे आयोजन को मजबूती प्रदान की। साथ ही केंद्रीय नवयुवक समिति के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न मंडलों से आए युवा साथियों तथा सभी सहयोगकर्ताओं ने जिस उत्साह और सेवा भावना के साथ सहभागिता निभाई, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।

संजीत तरवे ने कहा कि यह केवल एक सेवा शिविर की सफलता नहीं, बल्कि युवाओं की सामूहिक सेवा भावना, संगठनात्मक एकजुटता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की सुंदर मिसाल है। बाबा बैद्यनाथ की कृपा से मिली इस सेवा के अवसर ने हम सभी को भीतर तक संतोष और भावुकता से भर दिया। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं एवं युवा साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति सेवा और सामाजिक सरोकारों के ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

समिति के उपाध्यक्ष साहिल एकघरा ने कहा कि “कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है। इस आयोजन में युवाओं की एकजुटता और उत्साह ने सेवा कार्य को नई ऊर्जा दी। भविष्य में भी समिति इसी सेवा भावना के साथ सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।”

शिविर में केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तरवे, उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, सचिव अतुल सेठ, उपसचिव आलोक कपिसवे एवं जितेंद्र सेठ, कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता, उप संगठन मंत्री प्रभाकर गुप्ता, रक्तदान प्रभारी राकेश तरवे सहित माहुरी युवा मंच, भड़कता के अमरजीत वेश्खियार, अदीप एकघरा, नितेश सेठ, दिलीप गुप्ता, मनीष गुप्ता, नितिन गुप्ता, आकाश, सुमन, सुमन गुप्ता, सुभाष कुमार गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य नीरज वेश्खियार, पंकज गुप्ता, सुबोध गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

इसके अलावा रमेश सेठ, शंभु कुमार, रितेश माथुर, आनंद तरवे, शंकर गुप्ता, शुभम तरवे, नितेश गुप्ता, अनिकेत कुमार, संजीत लोहानी, सत्यनारायण राम, सुनील भदानी सहित विभिन्न मंडलों से आए अनेक युवा साथियों ने भी शिविर में पहुंचकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति की ओर से शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, विभिन्न मंडलों से पहुंचे युवा साथियों एवं प्रत्येक सहयोगकर्ता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

समिति ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के भक्तों की सेवा का यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button