Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कर्णपुरा की बहुफसली जमीन पर स्टेडियम निर्माण के विरोध में फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना, बड़े आंदोलन की चेतावनी l

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की बेंगाबाद प्रखंड इकाई ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कर्णपुरा में बहुफसली कृषि भूमि पर प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण का विरोध किया।

कर्णपुरा की बहुफसली जमीन पर स्टेडियम निर्माण के विरोध में फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना, बड़े आंदोलन की चेतावनी l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की बेंगाबाद प्रखंड इकाई ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कर्णपुरा में बहुफसली कृषि भूमि पर प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण का विरोध किया। धरना के बाद उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।

धरना कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कर्णपुरा में किसानों की उपजाऊ बहुफसली जमीन को स्टेडियम निर्माण के लिए घेराबंदी की जा रही है, जबकि इस मामले में अदालत द्वारा कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। नेताओं ने कहा कि किसानों की खेती योग्य जमीन को नष्ट कर स्टेडियम बनाना उचित नहीं है, जबकि क्षेत्र में पर्याप्त बंजर भूमि उपलब्ध है।

कार्यक्रम की अगुवाई प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, उपाध्यक्ष रामलाल मंडल और महासचिव शंभू ठाकुर ने की। वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं के नाम पर खुलेआम कमीशनखोरी हो रही है। कई सड़कों का निर्माण घटिया स्तर का है, जबकि पेयजल आपूर्ति योजनाएं या तो पूरी तरह ठप हैं या नाम मात्र की चल रही हैं। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना पैसे के आम लोगों का कोई काम नहीं होता। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरना कार्यक्रम में शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, शंभू ठाकुर, मनोज यादव, संजय चौधरी, बलदेव साह, भुदाली पंडित, प्रेम साह, बलदेव मंडल, सुखदेव गोस्वामी, रियाज अंसारी, चोवा रजक, फोदार सिंह, भीम सिंह, खुभी यादव, सुरेन्द्र यादव, इंद्रजीत यादव, दीपक यादव, प्रकाश यादव, गौरी देवी, सत्यनारायण साह, कलावती देवी, साहिना खातून, भूषणी देवी, दिनेश्वर यादव, मो. फरीद, लैला बीबी, रविका देवी, सोनिया देवी, उमेश यादव, महेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button