Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिजनेसलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ऑल इंडिया केमिस्ट्स बंद का गिरिडीह में व्यापक असर, नकली दवाओं और ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बंद रहीं मेडिकल दुकानें l

गिरिडीह में बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर एक दिवसीय केमिस्ट बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

ऑल इंडिया केमिस्ट्स बंद का गिरिडीह में व्यापक असर, नकली दवाओं और ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बंद रहीं मेडिकल दुकानें l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर एक दिवसीय केमिस्ट बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं। दवा व्यवसायियों ने नकली दवाओं की बिक्री, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध जताया।

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यवसायियों ने मकतपुर स्थित डॉक्टर लाइन में सभा आयोजित की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने से छोटे दवा व्यवसायियों के सामने आर्थिक संकट गहरा रहा है।

इसके बाद दवा व्यवसायियों ने जन आक्रोश रैली निकाली, जो मकतपुर और टावर चौक होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। बंद के समर्थन में शहरभर में पोस्टर और बैनर लगाए गए, वहीं ड्रग इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नकली दवाओं और नशीली दवाओं के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण और नकली दवाओं के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। हालांकि बंद के दौरान आवश्यक और इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया।

मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव सुजीत कपीसवे, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, मृत्युंजय गुप्ता, मिंटू, अमीरुद्दीन अहमद, प्रमोद कंधवे, विकास चंद्रा, विनय पुरुषोत्तम, अरविंद सिन्हा, रंजीत शर्मा समेत बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button