एसीबी धनबाद की टीम ने गिरिडीह जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के एक क्लर्क को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: एसीबी धनबाद की टीम ने गिरिडीह में छापेमारी करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के एक क्लर्क को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी के जाल में फंसा क्लर्क मिथलेश कुमार गौतम है. टीम ने रंगे हाथ 20 हजार रूपये घूस लेते हुए उसे पकड़ा है. बता दें कि सेवानिवृत्त शिक्षक अजय कुमार सिंह की शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक अजय कुमार सिंह से क्लर्क मिथलेश कुमार गौतम पेंशन शुरू करवाए जाने के एवज में रूपये की मांग कर रहा था. इसके बाद उन्होंने धनबाद एसीबी को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर टीम के द्वारा मामले का सत्यापन किया गया.

इसके बाद प्लान के अनुसार टीम पपरवाटांड स्थित कार्यालय पहुंची और सेवानिवृत्त शिक्षक अजय कुमार सिंह के रूपये देते ही टीम ने उसे दबोच लिया. कार्रवाई के बाद कागजी प्रक्रिया कर टीम गिरफ्तार क्लर्क मिथलेश कुमार गौतम को अपने साथ धनबाद कार्यालय ले गयी.