चलकुशा के सुदन पंचायत भवन में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन।
चलकुशा के सुदन पंचायत भवन में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन।

चलकुशा के सुदन पंचायत भवन में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के सुदन पंचायत भवन में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुदन मुखिया सविता देवी एवं चलकुशा जिला परिषद सदस्य सविता सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉक्टर रोहित मंडल के द्वारा शिविर में कुल 70 मरीज का आंख जांच किया गया। जिसमें 40 मरीज का उपचार दवा चश्मा के साथ किया गया एवं 30 मरीज का ऑपरेशन चौपारण दृष्टि आई हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड द्वारा फ्री ऑपरेशन

होगा। आयुष्मान कार्ड नहीं रहने पर हजारीबाग जिला अंधापन नियंत्रित समिति के तहत फ्री इलाज किया जाएगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि वासुदेव यादव, सुनील पासवान, शिविर मैनेजर हजमा अंसारी, सहयोगी अयान खान,बालदेव दास, महादेव महतो, रमेश पंडित, किशोर यादव, विनोद यादव, सुजीत यादव, विनय मोदी, महावीर ठाकुर कन्हाय सिंह, गोवर्धन राम एवं अन्य लोग उपस्थित थे।




