Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत छात्रों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

पलामू एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत छात्रों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया,

एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत छात्रों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

पलामू एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत छात्रों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया, जिसमें विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री नीरज श्रीवास्तव एवं 12वीं दी छात्रा गीत शर्मा तथा आद्या आयुषी ने सहयोग किया। इसके साथ ही छात्रों ने एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया। इसमें 12 वीं स के छात्र प्रियांशु मित्तल, आर्यन कुमार, आद्या, आयुषी ने अपना योगदान दिया।

उनके साथ शिक्षक श्री आलोक कुमार एवं श्री त्रिदीव मंडल उपस्थित थे । छात्रों ने क्लीन सिटी का मॉडल निर्मित कर प्रदूषण मुक्त शहरों की संकल्पना व्यक्त की। इस मॉडल का निर्माण आठवीं स के छात्रों अनुराग, प्रणीत, प्रणव,आर्यन राज, सुयश, आर्या एवं सौम्या ने किया। इनका मार्गदर्शन कला शिक्षक श्री त्रिदीव मंडल ने किया। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों परिसर के छात्रों ने 6 सदनों में विभक्त होकर ‘ क्लीनलीनेस इज नेक्स्ट टु गाडलीनेस ‘ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें वीक्षक के रूप में सुश्री सौम्या मिश्रा एवं श्री चंदन कुमार ने सहयोग किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र सभी कला में पारंगत हैं। इन्हें उचित मार्गदर्शन एवं उचित मंच देकर इनका चहुमुखी विकास करने हेतु विद्यालय प्रबंधन प्रतिबद्ध है। इन छात्रों की रुचि विषयों के अध्ययन के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप, खेलकूद,पर्यावरण, संस्कृति इत्यादि में भी है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है। स्वच्छता की आदतों एवं महत्व को ये छात्र स्वयं भी जानेंगे एवं जन सामान्य को भी जागरूक करेंगे । ऐसा विश्वास है । छात्रों के अंदर स्वतः स्फूर्त प्रेरणा का लाभ सर्व समाज को प्राप्त हो, इस हेतु इस स्वच्छता पखवाड़ा में हम अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। प्राचार्य महोदया ने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button