Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

एमपीएल के छोटे बड़े वाहनों का आवागमन एवं गेट जाम करेंगे हाईवा मालिक

एमपीएल के छोटे बड़े वाहनों का आवागमन एवं गेट जाम करेंगे हाईवा मालिक

एमपीएल के छोटे बड़े वाहनों का आवागमन एवं गेट जाम करेंगे हाईवा मालिक

धनबाद: निरसा हाईवा परिवहन स्वावलंबी सहकारी समिति की बैठक सोमवार की संध्या समिति के हरिया जाम स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि एमपीएल प्रबंधन की वादा खिलाफी के विरोध में मंगलवार को एमपीएल प्लांट में अधिकारियों को ले जाने एवं ले आने वाले वाहनों के साथ-साथ प्लांट के तीनों गेट को जाम किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के सचिव श्रीकांत पांडे ने कहा कि 14 मई को एमपीएल प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में निर्णय लिया गया था कि सीसीएल के सभी कोलियरी में कोटा फ्री और बीसीसीएल में 300 गाड़ी का कोटा प्रतिदिन रखना शामिल था। साथ ही ट्रांसपोर्टरों द्वारा मार्च एवं अप्रैल महीने भाड़े का भुगतान किया जाएगा। परंतु ट्रांसपोर्टों द्वारा सिर्फ मार्च महीने के भाड़े का भुगतान किया गया है। मजबूरन हम लोगों को यह कदम उठाना पड़ रहा है।

बैठक में उज्जवल तिवारी, मुख्तार शेख, विशु यादव, कर्मवीर यादव, मुकेश मिश्रा इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button