Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
आजसू सुप्रीमो सुदेश ने नीतीश को दी बधाई,शपथ ग्रहण में होंगे शामिल……
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शामिल होंगे।

आजसू सुप्रीमो सुदेश ने नीतीश को दी बधाई,शपथ ग्रहण में होंगे शामिल……
झारखंड/रांची : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शामिल होंगे। झारखंड में एनडीए का मुख्य घटक होने के कारण सुदेश महतो को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा गया गया है।

श्री महतो ने एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है और कहा है कि उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत से प्रेरित होकर झारखंड में भी एनडीए को मजबूत करने के लिए काम होगा।



