Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

उम्मीद ले कर आई डालसा वर्षों से जन्म प्रमाण पत्र से वंचित बच्चियों के बनेंगे जन्म प्रमाण पत्र ,प्रयास शुरू

नालसा,झालसा एवं डालसा द्वारा चलाए जा रहे सघन विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के दौरान कुछ दिन पूर्व जाहातू गांव के ग्रामीणों ने एक एकल अभिभावक के तीन बच्चियों का चौदह वर्ष बीत जाने के उपरांत भी अब तक जन्म प्रमाण पत्र ना बना पाने की शिकायत की थी

उम्मीद ले कर आई डालसा वर्षों से जन्म प्रमाण पत्र से वंचित बच्चियों के बनेंगे जन्म प्रमाण पत्र ,प्रयास शुरू

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

नालसा,झालसा एवं डालसा द्वारा चलाए जा रहे सघन विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के दौरान कुछ दिन पूर्व जाहातू गांव के ग्रामीणों ने एक एकल अभिभावक के तीन बच्चियों का चौदह वर्ष बीत जाने के उपरांत भी अब तक जन्म प्रमाण पत्र ना बना पाने की शिकायत की थी कई बार इसके उसके पास कागजात जमा करने के बावजूद भी अब तक सिर्फ निराशा ही हाथ लगने की जानकारी दी थी।बच्चियों के नाम बहा मई माझी,रीता माझी एवं रीमा माझी तीनों के पिता स्व तोता माझी तीनों सगी बहने है पिता का देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है

वर्तमान उसकी मां जीवित है जो दैनिक मजदूरी कर के किसी तरह तीनों बच्चियों का पेट पालती है बच्चियों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण सारे सरकारी योजनाओं से वंचित है बच्चियां।डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर बच्चियों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जरूरत के सारे दस्तावेज उसके मां से पी एल वी चयन कुमार मंडल के द्वारा प्राप्त किए गए थे तीनों बच्चियों के अलग अलग से आवेदन फॉर्म भरने का काम पी एल वी ने किया।

तीनों बच्चियां सी एच सी पोटका में अलग अलग वर्ष में जन्म लिया है परन्तु जन्म प्रमाण पत्र अब तक नहीं बना पाई है।जांच से सारे दस्तावेज इनके सही पाए गए आवेदन के साथ जरूरत के सारे दस्तावेज संलग्न कर सी एच सी पोटका में जमा किया गया

बहुत जल्द इनके जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करवा दिया जाएगा ताकि पढ़ाई लिखाई के साथ साथ बच्चियों को सरकारी योजनाओं के भी लाभ मिल सके और आगे चल कर जन्म प्रमाण पत्र के कारण कोई दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल छाकु माझी एवं मीरा मंडल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button