उदनाबाद के पंडेयसिंघा गांव में बिजली के झटके से मां बेटे की मौत, पसरा मातम
उदनाबाद के पंडेयसिंघा गांव में बिजली के झटके से मां बेटे की मौत, पसरा मातम

उदनाबाद के पंडेयसिंघा गांव में बिजली के झटके से मां बेटे की मौत, पसरा मातम
गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत उद्नाबाद के पंडेयसिंघा गांव में सोमवार की देर शाम बिजली के झटके से मां बेटे की मौत हो गई। घटना सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पांडेयसिंहा गांव निवासी लक्ष्मण महतो की 38 वर्षीय बहु सरिता देवी और पांच वर्षीय पोता झोपड़ीनुमा घर के कमरे में बक्शे से कुछ सामान निकाल रहा था, तो दूसरी तरफ बक्से के पास एक बिजली का नंगा तार पहले से गिरा हुआ था। जिस पर मां बेटे की नजर नहीं गई, और इसी तार के संपर्क में आने के बाद दोनो मां बेटे की मौत हो गई। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद औधोगिक इलाके के महतोडिह पुलिस पिकेट की पुलिस घटनास्थल पहुंची कर जांच पड़ताल की। करंट लगने के बाद यह बात आग की तरह पूरे इलाके में फैल गया। आस पास के लोग भारी संख्या में मृतक को देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। इधर घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। घटना की सूचना पाकर मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव उक्त स्थल पर पहुंच कर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोनों मृत आत्माओ की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किए। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा देने की बात कहीं।




