Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

उड़ीसा- झारखंड सीमा पर रसुनचोपा चेक नाका का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ,, चेक नाका पर ,चेकिंग के दौरान 10 लाख 40,000 रुपया बरामद।

पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक ,(ग्रामीण) ऋषभ गर्ग के द्वारा 45 घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर रसूनचोपा पंचायत भवन के समीप बने चेकनाका पहुंच कर बुधवार को निरीक्षण किया गया।

उड़ीसा- झारखंड सीमा पर रसुनचोपा चेक नाका का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ,, चेक नाका पर ,चेकिंग के दौरान 10 लाख 40,000 रुपया बरामद।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक ,(ग्रामीण) ऋषभ गर्ग के द्वारा 45 घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर रसूनचोपा पंचायत भवन के समीप बने चेकनाका पहुंच कर बुधवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदस्थापित मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व पुलिस कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये।

मौके पर वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा के करंजिया से आ रहे कार को रोकने का आदेश दिया गया और चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कार के डिक्की में लाल थैले से दस लाख चालीस हज़ार रुपये बरामद की गई। मजिस्ट्रेट ने कार में सवार सुमित कुमार से पूछताछ किया तो उन्होंने रुपयों का वैध कागजात नहीं दिखा पाए। मजिस्ट्रेट द्वारा रुपयों को जप्त कर लिया है।

इससे पूर्व इस चेकनाका में दो दिन पूर्व 13 अक्टूबर को 12 लाख 28 हजार 400 रुपये बरामद किया गया था। चेकनाका में अब तक कुल बरामद राशि 22 लाख 68 हजार 400 रूपये बरामद हुआ हैं।

मौके पर एसपी ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर इलेक्शन कमीशन के गाइडलाइन पालन करते हुए सघन जांच की जा रही है। इस अवसर पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button