Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स द्वारा निःशुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की ओर से आज बरगंडा स्थित पुराने पुल के समीप मिलीमीटर स्कूल में निःशुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स द्वारा निःशुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की ओर से आज बरगंडा स्थित पुराने पुल के समीप मिलीमीटर स्कूल में निःशुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. अनु वर्मा द्वारा 100 से अधिक बच्चों का निःशुल्क दंत परीक्षण किया गया तथा उन्हें दांतों की स्वच्छता, सही देखभाल और नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर में बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की सदस्याओं ने भी अपना दंत परीक्षण कराया।

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की यह एक अनोखी एवं सराहनीय पहल रही, जिसका उद्देश्य छोटे बच्चों में तेजी से बढ़ रही दांतों की कैविटी की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर डॉ. अनु वर्मा ने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई, संतुलित खान-पान, समय-समय पर दंत जांच तथा कैविटी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्लब की ओर से भी सभी को बेहतर मौखिक स्वास्थ्य अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से संचालित कॉपी बैंक प्रोजेक्ट एवं ब्लड डोनेशन प्रोजेक्ट की भी जानकारी दी गई तथा सभी से इन जनहितकारी अभियानों में सहयोग करने की अपील की गई।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष प्रीति भास्कर, सचिव नमिता वर्मा, पीडीसी पूनम सहाय, पीपी कविता राजगड़िया, एडिटर मृदुला शर्मा, ट्रेज़रर नेहा सिंह तथा सदस्या सविता चक्रवर्ती एवं मेघा सिन्हा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार, डॉ. अनु वर्मा एवं उनकी टीम तथा क्लब की सभी सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button