इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वैशाखी एवं बिहू पर्व
इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वैशाखी एवं बिहू पर्व

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वैशाखी एवं बिहू पर्व
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की महिला सदस्यों ने बुधवार को उपाध्यक्ष सुमन गोरी सरिया के आवास पर बैसाखी एवं बिहू पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मलाई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत संगीत खेल का भी आयोजन किया इस दौरान एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत की गई। महिलाओं ने नृत्य की भी प्रस्तुति की। जिसके बाद अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त सभी महिलाओं ने उठाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ वैशाखी और बिहू पर्व का लुप्त उठाई।

क्लब की संस्थापिक पूनम सहाय की निगरानी में यह उत्सव संपन्न हुआ। उत्सव के दौरान बैसाखी क्यों मनाई जाती है उसके महत्व को भी बताया गया। मौके पर क्लब के सभी मेंबर उपस्थित थी।


