आसानबनी की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी: विधायक संजीव सरदार ने किया नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास।
पोटका प्रखंड के आसानबनी क्षेत्र के ग्रामीणों की लम्बे समय से उठाई जा रही मांग आज पूरी हो गई। पोटका विधायक संजीव सरदार ने भव्य रूप से नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया

आसानबनी की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी: विधायक संजीव सरदार ने किया नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास।
अभिजीत फ्रेंड
जमशेदपुर /पोटका
पोटका : पोटका प्रखंड के आसानबनी क्षेत्र के ग्रामीणों की लम्बे समय से उठाई जा रही मांग आज पूरी हो गई। पोटका विधायक संजीव सरदार ने भव्य रूप से नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया, जो ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आने वाले समय में यह उपकेंद्र पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित होगा।शिलान्यास समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा— जनता की सुविधा, सुरक्षा और स्वस्थ जीवन हमारी प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ आज इस स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी गई है।

हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। बेहतर डॉक्टर, अत्याधुनिक मशीनें और 24×7 स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता है।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांवों के विकास का संकल्प लिया है और आज उसका धरातलीकरण साफ दिख रहा है।”कार्यक्रम पोटका प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सुधीर सोरेन, जिला परिषद हीरणमय दास, मुखिया अनिता सरदार, भुबनेश्वर सरदार, हितेश भगत, चक्रधर महतो, भूपति महतो, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




