Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
आबून के जंगली क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से लगी लगभग 03 एकड़ अफीम/पोस्ता की फसल को विनष्ट किया गया
पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आबून के जंगली क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से लगी लगभग 03 एकड़ अफीम/पोस्ता की फसल को विनष्ट किया गया।

आबून के जंगली क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से लगी लगभग 03 एकड़ अफीम/पोस्ता की फसल को विनष्ट किया गया
पलामू : पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आबून के जंगली क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से लगी लगभग 03 एकड़ अफीम/पोस्ता की फसल को विनष्ट किया गया। उक्त विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी, ताल पिकेट के पदाधिकारी, पांकी थाना एवं ताल पिकेट के जवानों के साथ-साथ वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही।अभियान को विधिवत एवं सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया गया।

इस अवैध अफीम/पोस्ता की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान हेतु छानबीन की जा रही है। नाम-पता सत्यापन उपरांत वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।



