आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी -एसपी को आवेदन, आजसू करेगी विरोध प्रदर्शन
आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव ने डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है

आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी -एसपी को आवेदन, आजसू करेगी विरोध प्रदर्शन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव ने डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने डीसी और एसपी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कहा कि पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा.

कंपू यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व गांधी चौक पर डीएसपी मुख्यालय खड़े थे. वे उन्हें प्रणाम करने के लिए गए थे. इसी दौरान डीएसपी भड़क गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद उन्हें नगर थाना ले जाया गया जहां अभद्र व्यवहार किया गया और मोबाइल भी छीन लिया गया.

आजसू नेता ने इसे सत्ता के नशे में पुलिसिया दादागिरी करार देते हुए कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने डीसी -एसपी से दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. आजसू पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी.






