आजसू छात्र संघ की गिरिडीह जिला समिति का गठन, अक्षय यादव बने जिला अध्यक्ष
आजसू छात्र संघ की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को गिरिडीह परिसदन भवन में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

आजसू छात्र संघ की गिरिडीह जिला समिति का गठन, अक्षय यादव बने जिला अध्यक्ष
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : आजसू छात्र संघ की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को गिरिडीह परिसदन भवन में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना था। इस दौरान सर्वसम्मति से गिरिडीह जिला समिति का गठन किया गया तथा विभिन्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से अक्षय यादव को आजसू छात्र संघ, गिरिडीह का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं अमित यादव को जिला प्रभारी, नौशाद आलम को सह प्रभारी, नमन यादव को जिला महासचिव, चंदन मंडल, प्रिंस चौरसिया, सतीश यादव एवं जीवन दास को जिला उपाध्यक्ष, कुंदन चंद्रवंशी एवं करण यादव को जिला सचिव तथा सागर तिवारी को जिला सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में आगामी 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित होने वाले आजसू छात्र संघ के महाधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि गिरिडीह जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महाधिवेशन की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गिरिडीह जिला संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा छात्र-युवा हितों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी महाधिवेशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, गिरिडीह जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, विनोबा भावे प्रभारी शिवम मिश्रा, दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप कुमार दास, सुभाष दास, विकास राणा, गोविंद कुमार वर्मा, तपेश वर्मा, विवेक कमल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



