आईएमए के द्वारा पद स्थापना समारोह का किया गया आयोजन पहुंचे नगर विकास मंत्री
गांधी चौक स्थित होटल अशोका इंटरनेशनल में आज आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के द्वारा पदस्थापन समारोह का आयोजन किया गया।

आईएमए के द्वारा पद स्थापना समारोह का किया गया आयोजन पहुंचे नगर विकास मंत्री
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गांधी चौक स्थित होटल अशोका इंटरनेशनल में आज आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के द्वारा पदस्थापन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू आईएमए स्टेट अध्यक्ष डॉ एके सिंह, डायरेक्टर इन चीफ डॉक्टर सिद्धार्थ सान्याल, डॉ राम सागर शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री श्री सोनू और उपस्थित अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मंत्री श्री सोनू ने आईएमए के नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मौके पर आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मो. रियाज अहमद, सचिव डॉ. रितेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. नूतन लाल समेत कई चिकित्सक मौजूद थे। वही मौके पर डॉ. एस के दुकानिया, रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार, प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ राकेश सिन्हा, डॉ. आर आर केडिया, डॉ. रविकांत, डॉ. नीरज दुकानिया, डॉ. अशोक कुमार, डॉ कुलदीप नारायण, डॉ दीपक कुमार,डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. विकास लाल, डॉ कमला सिन्हा, डॉ रेखा झा,डॉ. संजना शर्मा, डॉ. शिला वर्मा, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, डॉ मनीषा जालान, उत्तम जालान, एसबी चौधरी, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. विकास माथूर, डॉ. विकास लाल, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. बी हेम्ब्रम, डॉ पी सहाय, डॉ. विनय गुप्ता, बीएन झा और राजेश चंद्रा प्रमुख थे।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने संबोधन में चिकित्सा क्षेत्र में आईएमए के योगदान की सराहना की और नए पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और आईएमए जैसे संगठनों का सहयोग इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी उपस्थित गणमान्यों ने आईएमए के नए पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख चिकित्सक और समाजसेवी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा और शोभा बढ़ाई।




