असम के किसान मेला में झारखंड का जलवा,हुसैनाबाद के प्रिय रंजन सिंह ने किया अनोखे ऑर्गेनिक उत्पादों का प्रदर्शन
असम के किसान मेला में झारखंड का जलवा,हुसैनाबाद के प्रिय रंजन सिंह ने किया अनोखे ऑर्गेनिक उत्पादों का प्रदर्शन

असम के किसान मेला में झारखंड का जलवा,हुसैनाबाद के प्रिय रंजन सिंह ने किया अनोखे ऑर्गेनिक उत्पादों का प्रदर्शन
पमामू : ब्यूरो रिपोर्ट
हुसैनाबाद (पलामू) : असम के गुवाहाटी में 24 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी में झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद के नवजवान प्रिय रंजन सिंह ने अपनी अनोखी ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर जिले व राज्य का मान बढ़ाया।
असम सरकार द्वारा आयोजित इस किसान मेला में वी.के.एस. एग्रीफार्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, हुसैनाबाद द्वारा इस मेले में झारखंड सरकार के कृषि निदेशालय की ओर से 25 प्रकार के कृषि उत्पादों का स्टॉल लगाया गया। इस मेला का आयोजन 23 जनवरी से 29 जनवरी तक किया गया है।
इस मेले में काला आलू, चिया सीड, ब्लैक राइस, रेड राइस, ब्लैक हल्दी, रामदाना, काला नमक किरण राइस, शुगर फ्री राइस, सोनमती आटा, ब्लैक आटा, पिपरमिंट ऑयल, और तुलसी ऑयल जैसे अनोखे और पोषक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। झारखंड सरकार के कृषि निदेशालय के असिस्टेंट डायरेक्टर सावन कुमार और प्रगतिशील किसान तेजू सिंह ने भी मेले में भाग लिया। इस आयोजन में झारखंड के द्वारा उत्पादित सामग्री को असम सरकार के सहयोग से प्रदर्शन में शामिल किया गया।
मेले में झारखंड के काला आलू और शुगर फ्री काला नमक किरण चावल ने विशेष आकर्षण पैदा किया। यहां पर आए बड़े पैमाने के होलसेल व्यापारियों ने इन उत्पादों की गुणवत्ता और उपयोगिता को देखकर काफी रुचि दिखाई। काला आलू और चावल की विशेषताओं को किसानों को विस्तार से बताया गया। मेले में प्रदर्शनी का अवलोकन असम के मंत्री और स्थानीय सांसद ने किया। उन्होंने झारखंड के ऑर्गेनिक और अनोखे उत्पादों की जमकर तारीफ की। उनका कहना था कि इन उत्पादों से कृषि क्षेत्र में नए आयाम जुड़ेंगे।

प्रिय रंजन सिंह और उनकी टीम की मेहनत ने इस मेले में झारखंड का नाम ऊंचा किया है। इस प्रकार की पहल राज्य के किसानों के लिए प्रेरणादायक है और कृषि क्षेत्र में नवाचार के नए अवसर प्रस्तुत करती है।




