अपहरण कर बेहरहमी से पिटाई आरोप:राजनितिकी गलियारों में जिसे लेकर कड़ी निंदा।
अपहरण कर बेहरहमी से पिटाई आरोप:राजनितिकी गलियारों में जिसे लेकर कड़ी निंदा।

मासस कार्यकताओ पर अपहरण कर बेहरहमी से पिटाई आरोप:राजनितिकी गलियारों में जिसे लेकर कड़ी निंदा।

धनबाद/निरसा: पिछले दिनों क्षेत्र में खूब तेजी से एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें देखा गया कि दर्जनों मासस के कार्यकताओ ने गोपालपुर पंचायत के मुखिया पति सपन नाग के साथ बेरहमी से हुई मारपीट करते नजर आ रहे है इसी मामले में बुधवार की सुबह मुखिया अपने आवास में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए मुखिया पति सपन नाग ने कहा कि घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 30 सितंबर की सुबह मैं एवं मेरी पत्नी मुखिया शिखा नाग किसी काम से एगयरकुण्ड प्रखंड कार्यालय जा रहे थे प्रखण्ड कार्यालय से कुछ दूरी पर एक सफेद कार आया जिसमे मासस के रामजी यादव एवं रोशन मिश्रा आये तथा मुझसे पूछा कि मुखिया जी मैंने जैसे ही हां में जबाब दिया उनलोगों ने मुझपर हमला कर दिया। मेरी पत्नी बीच बचाव करने पहुंची तो उनलोगों द्वारा उसके साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ किया गया। तथा मुझे प्रखंड कार्यालय के समीप से रिवाल्वर दिखाकर अगवा कर मासस कार्यालय पतलाबाड़ी ले जाया गया। जहां पहले से मौजूद चार पांच अन्य लोगों द्वारा मुझे बेरहमी से मारा गया। जिसमें मेरे बाएं हाथ के तीन टुकड़े हो गए एवं सर तथा बदन पर गंभीर चोट आई है। पंचेत पुलिस की तत्परता के कारण मेरी जान बची। अन्यथा वे लोग मुझे मार देने का पूरा इंतजाम कर रखा था। उन लोगों ने मेरा किडनी निकालने की भी बात किसी से फोन पर कर रहे थे। जिसे लेकर मेरे शरीर का ब्लड सैंपल भी लिया गया। उन लोगों द्वारा मेरे साथ थर्ड डिग्री जैसा ट्रीटमेंट किया गया। गर्म चाय मेरे शरीर पर फेंकी गई वह लोग मुझसे रुपया की मांग कर रहे थे। जबरन उनलोगों ने मुझसे फोन पर घर पर बात करवाई। जिसमे जमीन के कागजात एवं पैसे लाने को कहा गया। इससे पहले की वे सब मेरे साथ कुछ अनहोनी करते उसके पहले जिप सदस्य गुलाम कुरैशी द्वारा एसडीपीओ पितांबर सिंह खेरवार को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद पंचेत पुलिस भगवान बनकर ठीक मौके पर पहुंच गए और मुझे उन दरिंदो से बचा।लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया की जिस प्रकार से मेरे साथ जो घटना घटी है। उसपर सख्त कार्रवाई किया जाय। ताकि ऐसे करने वाले लोगों को इसका सबक मिल सके।

कुछ दिन पूर्व ही मासस कार्यकताओ द्वारा स्थानिए पत्रकार के साथ गाली गलौज एवं बतशूलीकी की गई थी जिसमें मासस कार्यकता ने भरी सभा मे माफी मांगा तब जाकर मामला शांत हुआ।
मुखिया पति के पिटाई के मामले में निरसा की राजनीतिक गरमाई हुई हैं स्थानिए जनप्रतिनिधि से लेकर विधायक तक इस घटना की निंदा कर रहें हैं, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहां की मासस की गुंडागर्दी क्षेत्र में चरम पर हैं अगर प्रशासन दोषी व्यक्ति पर अभिलम्भ कार्यवाही नही करती हैं तो हम सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
वही इस मुद्दे पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं एक व्यक्ति को इस तरह बंद कमरे में पिटना गलत हैं अगर लेन देन की बात हैं तो प्रसाशन से मद्दत लेनी चाहिए था दोनों पक्षो द्वारा लिखित आवेदन दी गई हैं प्रसाशन निष्पक्ष जांच करे।
अब सवाल यह उठता हैं कि अगर मासस कार्यकताओ का यही रवैया रहा तो क्या आने वाला चुनाव में मासस की नईया पार लग पायेगी इस घटना के बाद सभी के जेहन में यह सवाल धूम रहा जिसका जवाब जनता देगी।



