अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के द्वारा 1 तारीख को प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की मनाई जाएगी जयंती
गिरिडीह, अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा गिरिडीह इकाई ओर ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की संयुक्त बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष दुर्गाराम की अध्यक्षता में शहर के अलकापुरी स्थित के जिला कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत कुमार के आवास पर सम्पन्न हुई।

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के द्वारा 1 तारीख को प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की मनाई जाएगी जयंती
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा गिरिडीह इकाई ओर ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की संयुक्त बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष दुर्गाराम की अध्यक्षता में शहर के अलकापुरी स्थित के जिला कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत कुमार के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 नवंबर देवउठनी एकादशी के दिन धूमधाम से प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।

बताया गया कि यह कार्यक्रम अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत कुमार के अलकापुरी आवास स्थित कंपाउंड में मनाया जाएगा। कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित होगा। इस मौके पर मीडिया के माध्यम से जिला अध्यक्ष दुर्गा राम और बासुदेव राम ने समाज के लोगों से अपील करते हुए

1 नवंबर को कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है। बैठक में जिला अध्यक्ष के अलावा अर्जुन राम वासुदेव राम भीम रवानी राम प्रसाद मनोज कुमार चंद्रवंशी रूपेश चंद्रवंशी मनीष राज सिंह दीपक कुमार वर्मा अमित कुमार उपस्थित थें ।




