Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

अंसार पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को 9 से मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

अंसार पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को 9 से मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

 

अंसार पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को 9 से मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: सदर प्रखंड के सिमरिया दोड़ा में संचालित अंसार पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को 9 से मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन जगरनाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस कोलकाता ओर सना हेल्थ प्वाइंट के सौजन्य से किया गया था। इस मौके पर प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवदत्ता कौर उपस्थित थें। इस मौके पर लोगों का ईसीजी और ब्लड की जांच की गई। इसके बाद हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा रिपोर्ट के अनुसार इलाज किया गया। साथ ही जिन लोगों को हृदय से संबंधित बीमारी पाई गई उन्हें उचित परामर्श दिया गया और आगे इलाज को लेकर बताया गया। अस्पताल के डिप्टी जनरल मैनेजर विक्रम दत्ता ने बताया कि कोलकाता में जगरनाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस है जो मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल है।

अस्पताल में 1050 बेड है। जहां हृदय रोग से संबंधित सभी बीमारी का उपचार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया जाता है। मोहम्मद सादिकी अल्ली ने बताया कि प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट के द्वारा स्थानीय लोगों का इलाज कैंप के माध्यम से किया गया इन्होंने बताया कि JIMS हॉस्पिटल में हृदय रोग से संबंधित ऑपरेशन भी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निशुल्क होता है।

मौके पर अंसार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद रियाजुल हक अभिजीत नंदी डॉ जावेद मोहम्मद मसूम मोहम्मद गुलाम गुड़िया आयशा परवीन माही कुमारी नगमा परवीन तबस्सुम फरहत तबस्सुम समा परवीन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button